• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
गरियाबंद
प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत की अनुशंसा पर 20 निर्माण कार्याे के लिए 1 करोड़ 20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 23 अगस्त 2022,  11:54 AM IST

गरियाबन्द 22 अगस्त 2022/ प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत के अनुशंसा पर 20 निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुपेबेड़ा में ठिरल्लीगुडा प्रताप नेताम के घर से माता मंदिर तक सी.सी. सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत सुपेबेड़ा में शा.पू.मा. शाला सुपेबेडा से खोकसरा मार्ग पर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत माहुलकोट में सड़क लक्ष्मी चौक से आशा राम के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत सुकलीभाठा पुराना में डोमार सिंह घर से घोघरीयापारा तक सी.सी. सडक निर्माण, ग्राम पंचायत बरकानी में कुर्तीराम पटेल घर से आंगनबाड़ी भवन तक सी.सी. सड़क, ग्राम पंचायत झिरीपानी बंध पारा गूंधर के घर से करला बंदी तालाब तक सी.सी.रोड कुल 6 कार्य प्रत्येक निर्माण कार्य हेतु 5-5 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत बरबहाली के खारी पारा में पुलिया निर्माण हेतु 15 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नागाबुड़ा में मेन रोड से दीनबंधुपारा तक सी.सी. रोड़ निर्माण, ग्राम पंचायत कोसमी ‘द’ में चोवा राम घर से प्रेम महाराज घर वार्ड क्रं. 4 तक सी.सी. रोड निर्माण, ग्राम पंचायत दशपुर में परदेशी घर से नोहर घर तक सी.सी. रोड निर्माण, ग्राम पंचायत मजरकट्टा में मेन रोड से अकालु घर तक सी.सी. रोड कुल 4 कार्य निर्माण प्रत्येक निर्माण हेतु 5- 5 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत गुजरा में ध्रुव गोंड सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 7 लाख रूपये, ग्राम सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वाटर कूलर व चेयर हेतु 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है।





और भी पढ़े : सेल्फी के चक्कर में डैम में फंसे 3 लड़के

ग्राम पंचायत भैसमुडी में टीकेश्वर पुजारी के घर से मीलाप पुजारी घर तक सी.सी. सड़क फुलवारी निर्माण, ग्राम पंचायत मुड़ागाव में वार्ड कं. 09 बस्तीपारा से मेन रोड तक सी.सी. सड़क, ग्राम दबनई में मुख्य सड़क से बुटाकसा मार्ग पर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत अमलीपदर में मुख्य मार्ग से खामसिंघ के घर तक सी.सी. रोड, ग्राम पंचायत दबनई में रंगमंच से मानसिंघ के घर तक सी.सी.रोड कुल 5 कार्य प्रत्येक निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत बेसराझर में पचरी निर्माण, कुल्हाड़ी घाट हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है और नगर पालिका परिषद गरियाबंद में विद्युत विहीन क्षेत्रों के लिए विद्युत सामग्री क्रय एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद गरियाबंद को दिया गया है।  





और भी पढ़े : बाबा रामदेव से की कोरोना वायरस की तुलना Rakhi sawant ने

क्रमांक- 514/





और भी पढ़े : मंदिर के चबूतरे में बैठी थी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link