• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ
मुड़गेलमाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 24 अगस्त 2022,  09:07 PM IST

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में चिन्हांकित

गरियाबंद, 24 अगस्त 2022/ जिला गरियाबंद अंतर्गत विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम मुड़गेलमाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं, उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है जो कि हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में चिन्हांकित है। उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (01 महिला, 01 पुरुष) तथा 01 सीएचओ का पद स्वीकृत है। जिसके विरूद्ध 02 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) कार्यरत है। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) एवं सीएचओ का पद रिक्त है। उप स्वास्थ्य केन्द्र, मुड़गेलमाल में 10 गांवों के लोगों का उपचार किया जाता है एवं 10 हजार की आश्रित आबादी है के संबंध में लेख है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र, मुड़गेलमाल के आश्रित ग्राम की संख्या 01 एवं आश्रित जनसंख्या आबादी लगभग 2205 है। मुड़गेलमाल में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के द्वारा उक्त क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय की जा रही है। साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र, मुड़गेलमाल के लगभग 10 किमी के क्षेत्र में अन्य स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। जिसमें से ग्राम मुड़गेलमाल के 03 किमी की दूरी पर एचडब्ल्यूसी कुहीमाल, 05 किमी की दूरी पर उप स्वास्थ्य केन्द्र, पदमपुर, 07 किमी की दूरी पर एचडब्ल्यूसी कोदोभाठा तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र, घुमरापदर तथा 10 किमी की दूरी पर उप स्वास्थ्य केन्द्र, धनोरा संचालित है। जहां पर भी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जा रहा है।





और भी पढ़े : अकलतरा और बलौदा तहसील के भूमि स्वामी को मुआवजा वितरण 16 से

क्रमांक- 521





और भी पढ़े : प्लास्टिक पाइप के गोडाउन में लगी आग

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link