• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
NIA ने 94 फिसदी अपराध सुलझाने में कामयाब पाई है। अमित शाह गृहमंत्री ने किया NIA की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, भूपेश बघेल ने कहा- झीरम की जांच अधूरी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 27 अगस्त 2022,  08:23 PM IST

कार्यक्रम में एक मंच पर नजर आए पूर्व सीएम रमन सिंह और सीएम भूपेश। नवा रायपुर स्थित NIA के नए भवन का फीता काटते केंद्रीय गृह मंत्री रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत। शाह ने मोदी@20 किताब पर लोगों से चर्चा की।

गृहमंत्री अमित शाह BSF(बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के विशेष विमान से आज रायपुर पहुंचे। उन्होंने नवा रायपुर में NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। शाह ने NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के काम की जमकर तारीफ की और कहा कि चुनाव से पहले देश के सभी राज्यों में NIA की ब्रांच होगी। इसके बाद शाह साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम भी पहुंचे। यहां भाजपा की तरफ से मोदी@20 किताब पर परिचर्चा का आयोजन किया गया था। इस चर्चा में अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो, चुटकियों में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई

NIA भवन के उद्घाटन के समय अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। वे रिबन कटिंग के वक्त बिलकुल उनके साथ खड़े हुए। इसके बाद मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी थे। स्वागत के बाद संबोधन की शुरूआत हुई।





और भी पढ़े : धर्म विशेष से संबंधित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा तत्काल निलंबित कर किया लाईन अटैच।

अमित शाह बोले- NIA ने 94 फीसदी अपराध सुलझाने में सफलता पाई है





और भी पढ़े : CM सरमा ने 163 करोड़ के अवैध ड्रग्स में खुद लगाई आग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह भव्य भवन NIA की बढ़ती साख और दबदबे का प्रतीक है। NIA स्थापना का समय लंबा नहीं है। किसी भी एजेंसी को उभरने, साख बनाने और परिणाम लाने में लंबा समय जाता है।





और भी पढ़े :





और भी पढ़े : सारंगढ़ के उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री भीम सिंह

NIA ने अल्प समय में ही काम में बेंचमार्क स्थापित किया है। यह देश के लिए गौरव की बात है। दोष सिद्धि के मामले में एजेंसी ने गोल्ड मानक स्थापित किये हैं। यह 94% है। ऐसे मामलों में जहां षड्यंत्र देश के बाहर होते हैं और घटना यहां होती है। उसके बाद भी षड्यंत्र का पूरा जाला खोलकर निकालना और नष्ट करने में इस एजेंसी ने विशेषज्ञता हासिल कर ली है। इसको पिछले तीन साल में एक फेडरल क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बनाने का भरसक प्रयास किया है।





और भी पढ़े : धान खरीदी का लिया जायजा





और भी पढ़े : नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे

विगत वर्षों में 10 राज्यों में NIA ने अपने काम का विस्तार किया है। तीन साल में 18 राज्यों में अपनी पहुंच को मजबूत कर लिया है। वहां ब्रांचेज खोले गए हैं। देश में नए चुनाव आने से पहले देश के सभी राज्यों में NIA ब्रांच होगी। उन्होंने कहा 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति दिखाई देती है। आतंकी गतिविधियां कम हुई हैं। वहां हमारा वर्चस्व दिखाई देता है। उसकी वजह है टेरर फंडिंग पर कार्रवाई। वामपंथी उग्रवाद का मूल नष्ट करने का काम मोदी सरकार ने किया है। 2021 में केवल 509 घटनाएं हुईं। अब सिर्फ 86 जिलों में माओवादी घटनाएं रिपोर्ट हो रही है। पहले यह जिले 120 थे।





और भी पढ़े : खनिज उड़नदस्ता दल





और भी पढ़े : और संयुक्त विभागीय टीम द्वारा रेत के अवैध उत्खनन

भूपेश ने कहा-झीरम की जांच अब भी अधूरी





और भी पढ़े : परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार की जा रही है कार्रवाई- खनिज अधिकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बहुत कम अंतराल में गृह मंत्री जी से मुलाकात हो रही है। बहुत सी बातें क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हुईं, बहुत से फैसले हुए जिसके लिए गृह मंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। NIA की जिम्मेदारी बड़ी है। उसकी विश्वसनीयता सभी मानते हैं। लेकिन कई मामलों के साथ झीरम घाटी और भीमा मंडावी जी की हत्या की जांच अभी भी पेंडिंग है। माओवाद हाे अथवा आतंकवाद हो, वे मानवता के दुश्मन हैं। उनके खिलाफ सभी को सहयोग करना चाहिए। माओवादी समस्या हमको विरासत में मिली थी। हमें संतोष है कि नक्सलवाद को बहुत पीछे ढकेलने में सफल रहे हैं। इसके लिए राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बलों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का योगदान रहा है। यह कहना कठिन है कि उनका उन्मूलन कब तक होगा, लेकिन यह निश्चित है कि जल्दी ही छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद खत्म होगा।





और भी पढ़े : लव

NIA के नई बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद अमित शाह रायपुर के ही साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं छत्तीसगढ़ में हूं, मैं आपको बता दूं कि जब से देश में मोदी सरकार आई, वामपंथ उग्रवाद की संख्याओं की घटनाओं में लगातार कमी आई, यह काफी कम हुआ है। मैं आपको कहना चाहता हूं किआप छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो, नक्सलवाद चुटकियों में खत्म हो जाएगा।





और भी पढ़े : सेक्स फिर धोखा

सरकार मनमोहन की थी, चलाती सोनिया थीं





और भी पढ़े : -100इंडियन आइडल नए विवाद में घिरा

अमित शाह ने आगे कहा कि साल 2000 तक देश में मनमोहन सिंह की सरकार थी। मगर इसे चलाती सोनिया गांधी थीं, देश में परिवारवाद हावी था, पिता के बाद बेटा आता था, चाहे बेटा कैसा भी हो, उस जगह पर तो दामाद भी लाइन लगाए हुए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल था, जिसने परिवारवाद को महत्व बिल्कुल नहीं दिया। जब लोग निराश हो चुके थे कि देश में यह कैसी व्यवस्था है, इससे देश किस तरह आगे बढ़ पाएगा, तब भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित किया। जब सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी ने पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस पर जोर दिया। 





और भी पढ़े : पहला Elimination

भाजपा कार्यालय नहीं जाएंगे





और भी पढ़े : भेष बदलकर पुलिसकर्मी पहुंचा टैबलेट लेने

गृह मंत्री कार्यालय से तय किए गए शेड्यूल में अचानक बदलाव हुआ था। पहले अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय भी जा रहे थे, लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम खत्म होने के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह से मिलने छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर पहुंच थे।





और भी पढ़े : भारत सरकार से अनुबंध

मुख्यमंत्री का न्योता और सस्पेंस





और भी पढ़े : चयनित विद्यार्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं जांच 6 अगस्त को

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास पर शनिवार को ही पोला तिहार मनाया जा रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ में इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। सीएम हाउस में कार्यक्रम है आप जरूर आएं। खबर है कि, अमित शाह ने सकारात्मक ढंग से जवाब दिया, मगर अब इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि क्या अमित शाह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे, सूत्रों के मुताबिक शाह का मुख्यमंत्री निवास जाने का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है।





और भी पढ़े : संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की मशाल रैली कल

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link