• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ
दुलदुला के कोरना गौठान में समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 1 सितम्बर 2022,  11:30 PM IST

जशपुरनगर 01 सितम्बर 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ दुलदुला श्री बजरंग वर्मा, समूह की महिलाएं सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।





और भी पढ़े : महासंघ निकालेगा सरकार को जगाने के लिए 11 जुलाई को मशाल रैली





और भी पढ़े : प्रशासन ने लगा रखा है प्रतिबंध





और भी पढ़े : आज रात थम जाएगा चुनाव प्रचार

प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि की पूरी जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि गोबर में केंचुआ डालकर खाद निर्माण होने में 45 दिन का समय लगता है परंतु डीकंपोजर से लगभग 30 दिनों में ही खाद तैयार हो जाएगा। इस प्रशिक्षण का डोभ एवं बंगुरकेला पंचायत की समूह की महिलाओं द्वारा भी लाभ लिया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में दुलदुला विकासखंड के गौठानों में कार्यरत सभी स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।





और भी पढ़े : अमेरिका की ड्रैगन को घेरने बड़ी तैयारी

स.क्र. /1265/सुरजीत     





और भी पढ़े : वृक्षारोपण : महाराष्ट्रीयन तेली समाज युवा मंडल द्वारा 

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link