• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
व्यापार
इंडोनेश‍िया की करेंसी पर होती है गणेश की तस्‍वीर?
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 27 अक्टूबर 2022,  05:01 PM IST

अरव‍िंद केजरीवाल के दावे का सच

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय करेंसी पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर छापने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने कहा है, ”इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहां 85% मुस्लिम और केवल 2% हिंदू हैं लेकिन वहां की करेंसी पर श्री गणेश जी की तस्वीर है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि नए छपने वाले नोटों पर भी माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीरें लगाई जाए।”





और भी पढ़े : टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने कलेक्टर ने दी बधाई

इस अपील के पीछे की वजह बताते हुए आप प्रमुख कहते हैं, ”दिवाली पूजन करते हुए मन में ये बहुत स्ट्रांग भाव आया। मैं यह नहीं कह रहा कि ये करने मात्र से अर्थव्यवस्था सुधरेगी, बहुत सारे प्रयास करने की ज़रूरत है। लेकिन वह प्रयास तब फलीभूत होते हैं, जब देवी-देवताओं का आशीर्वाद होता है। जब इंडोनेशिया कर सकता है, तो हम क्यों नहीं।”





और भी पढ़े : कॉमनवेल्थ- मेंस लॉन्ग जंप में भारत को मेडल

मुस्लिम देश नहीं है इंडोनेशिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी अपील में इंडोनेशिया को एक मुस्लिम राष्ट्र बताया है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। किसी भी अन्य देश की तुलना में इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुस्लिम रहते हैं। वहां की आबादी का भी सबसे बड़ा हिस्सा इस्लाम को मानने वाला है। लेकिन इंडोनेशिया एक मुस्लिम राष्ट्र नहीं है। सऊदी अरब की तरह इंडोनेशिया का आधिकारिक धर्म इस्लाम नहीं है।





और भी पढ़े : विक्षिप्त संतोष राठौर की जान बचाकर थाना बोरतलाव पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

जिस तरह भारत में हिंदुओं की आबादी सबसे अधिक है, लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र नहीं है। वैसे ही इंडोनेशिया में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, लेकिन वह मुस्लिम राष्ट्र नहीं है। इंडोनेशिया बहुधार्मिक देश है जो समान रूप से छह धर्मों को मान्यता देता है-  इस्लाम, प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक, हिंदू, बौद्ध और कन्फ्यूशियस। इंडोनेशिया में मुस्लिम  87.2%, प्रोटेस्टेंट 6.9%, कैथोलिक 2.9%, हिंदू 1.7%, बौद्ध 0.7%, कन्फ्यूशियस 0.05%





और भी पढ़े : एनएमडीसी मंद अंतर्गत गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम

इंडोनेशिया की करेंसी पर नहीं है गणेश की तस्वीर

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपनी अपील में दावा किया है कि इंडोनेशिया की करेंसी पर गणेश की तस्वीर छपी है। केजरीवाल का यह कथन भी तथ्यात्मक रूप से गलत है। बैंक इंडोनेशिया की वेबसाइट के मुताबिक, इंडोनेशिया में फिलहाल 100,000 Rp, 50,000 Rp, 20,000 Rp, 10,000 Rp, 5000 Rp, 2000 Rp, 1000 Rp के नोट चलन में हैं।

किसी नोट पर गणेश की तस्वीर नहीं छपी है। सबसे अधिक मूल्य की करेंसी (100,000 Rp) पर इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सोएकर्नो की तस्वीर छपी है। अन्य नोटों पर भी अलग-अलग चेहरे चस्पा हैं लेकिन किसी पर भी गणेश की तस्वीर नहीं है।





और भी पढ़े : जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल हो

1998 में छपी थी गणेश की तस्वीर

इंडोनेशिया में गणेश को कला और बुद्धि का ईश्वर माना जाता है। 1998 में छपे 20,000 मूल्यवर्ग के इंडोनेशियाई रुपिया पर स्वतंत्रता सेनानी Ki Hajar Dewantara और गणेश की तस्वीर छापी गई थी। करेंसी नोट के पिछले हिस्से पर कक्षा में बैठे बच्चों की तस्वीर थी। इस एक वर्ष के अलावा कभी भी इंडोनेशिया के नोट पर गणेश की तस्वीर नहीं छपी।





और भी पढ़े : कलेक्टर ने गणेशोत्सव संबंधित जारी की विस्तृत दिशा निर्देश

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link