• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
रायपुर
बाल आश्रम में रेप से 14 साल की लड़की प्रेग्नेंट
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2022,  10:33 AM IST

नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, कर्मचारी ने ही की थी गंदी हरकत

 

राजधानी रायपुर के माना स्थित SOS बाल आश्रम में 14 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। ये कांड कुछ महीने पुराना है। आश्रम के अफसरों ने मामला दबा दिया था। मगर अब ये जानकारी लीक हो गई है। खबर है कि न सिर्फ यहां छोटी बच्ची के साथ रेप हुआ बल्कि वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। बच्ची की डिलीवरी कराई गई, उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। बाद में इस पूरी घटना को अफसरों ने छुपा लिया।





और भी पढ़े : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियर के 511 पदों पर निकाली भर्ती

अब ये केस सामने आया है। माना थाने में इस केस की FIR दर्ज की गई थी। इस केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सौमित्री भोई ने पुष्टि करते हुए कहा- माना बाल आश्रम में 14 साल की बच्ची से रेप की शिकायत मिली थी। मामला संवेदनशील था। बाल आश्रम के अफसरों की तरफ से बताया गया था कि घटना 2021 के जून में महीने में ये घटना हुई थी। नवंबर के महीने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। बच्ची गर्भवती हो चुकी थी। हमने मामले में कार्रवाई की थी।





और भी पढ़े : दीपिका और अतनु 8 साल तक एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते थे

आश्रम के कर्मचारी ने ही किया था रेप
खबर है कि इस बाल आश्रम के कर्मचारी अंजनी शुक्ला ने बच्ची को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी। अफसरों ने इस मामले को दबाए रखा। छोटी बच्ची गर्भावस्था की पीड़ा को झेलती रही। शिकायत के बाद पुलिस ने अंजनी को अरेस्ट कर लिया था। आरोपी इस वक्त जेल में हैं। बच्ची को माना में ही रखा गया है या उसे कहीं और भेजा गया है ये बात स्पष्ट नहीं हो सकी है।





और भी पढ़े : कोविड-19 महामारी : यूएनईपी भारत

 





और भी पढ़े : दिल्ली में महापौर-आयुक्त ने लिया पुरस्कार

अफसरों ने किया घाल-मेल
बच्ची के प्रेगनेंट होने, उसके रेप की खबर अफसरों ने लीक नहीं होने दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में इस केस को दबाया गया। अफसरों ने कुछ बड़े अफसरों को भी पैसे दिए। वरना इतनी बड़ी घटना उजागर हो जाती। आश्रम के किसी अफसर या जिम्मेदारों पर इस मामले में कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। सभी अफसर अपने पदों पर बने रहे, किसी के खिलाफ काेई जांच तक का आदेश नहीं हुआ। इस मामले में आश्रम की डायरेक्टर निपुना सेन से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने जवाब नहीं दिया।





और भी पढ़े : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत् भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया गया अमृत महोत्सव

128 बच्चे रहते हैं आश्रम में
माना में स्थित बाल आश्रम जिला प्रशासन और SOS नाम की इंटरनेशनल संस्था चलाती है। यहां 128 बेसहारा बच्चे रहते हैं। इनकी देख रेख का जिम्मा संस्था पर ही होता है। इसे सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं से मदद मिलती है। बच्चों को यहां सुरक्षित रखने के लिए इसे बनाया गया मगर यहीं बच्ची के साथ रेप की वारदात हो गई।





और भी पढ़े : 206 रेट्रोफिटिंग

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link