• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
जशपुर
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 1 मार्च 2023,  05:34 PM IST

प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 अप्रैल को ऑनलाईन भरे गए फार्म में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023

जशपुरनगर 01 मार्च 2023/छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति शिक्षण सत्र् 2023-24 में प्रति विद्यालय में संलग्न प्रवेश नीति 2023-24 के प्रावधानों के अनुरूप कक्षा 6 वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से सीधे भर्ती किया जाना है।
आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2023 प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित होगा।
भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा पद्धति में परिवर्तन किया गया है। वर्ष 2023-24 से प्रथम बार प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन www.eklavya.cg.nic.in  के माध्यम से किया जा रहा है। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 21 से 27 मार्च 2023 निर्धारित किया गया है।
जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, विकास खण्ड-बगीचा, एवं बालक-बालिकाओं हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग, विकास खण्ड जशपुर, ढुढरूडांड़ विकास खण्ड-कांसाबेल, सुखरापारा, विकास खण्ड-पत्थलगॉव संचालित है। सभी विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध होने के साथ ही अंग्रेजी माध्यम से संचालित है। एकलव्य विद्यालय में कक्षा 06 वीं की प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 10 वर्ष से 13 वर्ष के बालक-बालिका पात्र होंगे, किन्तु दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयु सीमा में 02 वर्ष की छूट रहेगी। साथ ही विद्यार्थी को कक्षा 05 वीं उत्तीर्ण तथा छ.ग. राज्य का मूल निवासी तथा छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित जनजातीय वर्ग, समुदाय का सदस्य होना चाहिए।





और भी पढ़े : रात में घर घुसकर छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत मे

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link