• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की पहली तस्वीर भेजी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 8 अगस्त 2023,  03:02 PM IST

अब चांद से सबसे कम दूरी 170 Km और सबसे ज्यादा दूरी 4313 Km, 23 अगस्त को लैंडिंग

ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए। इसरो ने बताया कि अब कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13:00 से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा। इससे पहले चंद्रयान 164 Km x 18,074 Km की ऑर्बिट में घूम रहा था।





और भी पढ़े : तीन साल में चार अंडरब्रिज का काम शुरू नहीं हुआ

22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। 6 अगस्त को इसरो ने चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। यान अब चंद्रमा के 170 किमी x 4313 किमी की ऑर्बिट में है।





और भी पढ़े : Advance Booking: आंधी बनकर आ रही है -100Gadar 2-100

5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था चंद्रयान
22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। चंद्रयान के कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थी। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। इन तस्वीरों में चंद्रमा के क्रेटर्स साफ-साफ दिख रहे हैं।





और भी पढ़े :

यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी।





और भी पढ़े : कार्यकर्ता सम्मेलन

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link