अप्रैल 9, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उत्तम मेमोरियल कॉलेज रायगढ़ द्वारा सफल शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

उत्तम मेमोरियल कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सफल आयोजन के लिए
महाविद्यालय के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी डायरेक्टर संतोष चौधरी एवं प्राचार्य महोदय डॉ.गोमती सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश पर किया गया।


यह शैक्षणिक भ्रमण “जगन्नाथ धाम” (पुरी, ओडिशा) के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही साथ विद्यार्थियों ने पुरी बीच का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने चंद्रभागा बीच, कोणार्क सूर्य मंदिर, लिंगराज मंदिर तथा नंदनकानन प्राणी उद्यान सहित पुरी एवं भुवनेश्वर के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया।


इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, स्थापत्य कला, ऐतिहासिक विरासत एवं प्राकृतिक धरोहरों के प्रत्यक्ष अध्ययन का अवसर प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, सहयोग और सहभागिता का उत्कृष्ट परिचय दिया।


इस चार दिवसीय पूरी (ओडिशा) भ्रमण में समस्त टीम को वाणिज्य विभाग प्रमुख सहायक प्राध्यापक श्री रविन्द्र कुमार के अगवाई में हुआ । जहां वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री सुरेंद्र पटेल, वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुश्री स्वाति प्रधान, कला संकाय की सहायक प्राध्यापक श्री खिलेश चौधरी प्राध्यापिका सुश्री कुसुम पटेल एवं सभी का विशेष सहयोग रहा ।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!