फ़रवरी 4, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

चंद्रग्रहण की रात गिरोला मंदिर में सनसनीखेज चोरी: CCTV में कैद तीन चोर, देवी के आभूषण लेकर फरार

👉 Ads Space

जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। चंद्रग्रहण की रात जब लोग अपने घरों में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ या स्नान-दान में व्यस्त थे, तभी बकावंड विकासखंड के प्रसिद्ध गिरोला (हिंगलाजिन माता) मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। देवी को चढ़ाए गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

👉 Ads Space

कैसे अंजाम दी गई वारदात?

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात मंदिर पुजारी पूजा-पाठ समाप्त कर मंदिर बंद कर घर लौट गए थे। चंद्रग्रहण की वजह से मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। इसी सुनसान माहौल का फायदा उठाकर तीन चोर मंदिर में घुसे और माता को चढ़ाए गए मुकुट, रानी हार और अन्य बहुमूल्य गहनों को चुरा ले गए। हालांकि, उन्होंने मंदिर की दान पेटी उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

👉 Ads Space

CCTV में कैद चोर

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी वारदात रिकॉर्ड कर ली। फुटेज में तीन चोर बिना नकाब के साफ नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो कपाट खुले देख दंग रह गए। आभूषणों के गायब होने की पुष्टि के बाद तुरंत करपावंड थाना पुलिस को सूचना दी गई।

👉 Ads Space

पुजारी ने बताई पूरी घटना

प्रधान पुजारी देवनाथ ने कहा,
“चंद्रग्रहण के चलते हम देर शाम मंदिर का कपाट बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब लौटे तो देखा कि मंदिर के दरवाजे खुले थे और देवी के आभूषण गायब थे। चोरों ने दान पेटी को भी तोड़ने और ले जाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।”

👉 Ads Space

पुलिस की जांच तेज

बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश्वर नाग ने कहा कि करपावंड पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया तीन चोर वारदात में शामिल दिख रहे हैं। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और उड़ीसा दोनों सीमावर्ती इलाकों में तलाश शुरू कर दी है।

👉 Ads Space

पुरानी वारदात से जुड़ सकता है मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो साल पहले भी इसी गिरोला मंदिर में चोरी की घटना हुई थी और तब आरोपी उड़ीसा से पकड़े गए थे। इस बार भी आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे सीमावर्ती गिरोह हो सकता है। चोरी गए आभूषणों का सही आकलन अभी मंदिर समिति और पुलिस मिलकर कर रही है।

👉 Ads Space

श्रद्धालुओं में आक्रोश

इस घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गुस्से और दुख से भर दिया है। लोगों का कहना है कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।

👉 Ads Space

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Copyright © All rights reserved | Portal Designed By Pitambara Media House, Rajnandgaon, C.G. Mobile : 7000255517 | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!