अगस्त 27, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्न

लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी

रायगढ़। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन का सफल एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी, एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोपाल श्रीवास एवं को-ऑर्डिनेटर सुश्री जूली केशरवानी द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि एवं संस्था के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा की भावना का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व कौशल, निर्णय क्षमता एवं टीम भावना का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को निष्पक्षता, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री संजय चौधरी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक नेतृत्व का महत्व समझाते हुए कहा कि एक सशक्त छात्र परिषद विद्यालय में सहयोग, जिम्मेदारी एवं आदर्श नेतृत्व की संस्कृति को विकसित करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें विद्यालय के आदर्श प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़िए...  यूपीएससी प्रीपरीक्षा उत्तीर्ण एसटी, एससी अभ्यर्थियों को मिलेगा एक लाख का प्रोत्साहन राशि

कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, व्यवस्था एवं मंच संचालन एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोपाल श्रीवास द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर सुश्री जूली केशरवानी ने चुनाव प्रक्रिया का सफल समन्वय किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं अनुशासित ढंग से चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। मतगणना के पश्चात हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं विभिन्न हाउस कैप्टनों के परिणाम घोषित किए गए। विजयी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस गरिमामयी स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27 को सफल बनाने में विद्यालय के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी, एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोपाल श्रीवास, सुश्री गरिमा शर्मा, श्री चूड़ामणि साहू सर एवं समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक भावना के साथ सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़िए...  University of Hyderabad Admission 2026: The Ultimate Guide

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading