किसान बचाओ रैली: छिंदवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर की गैरमौजूदगी में कुत्ते को सौंपा गया ज्ञापन
छिंदवाड़ा, 20 अगस्त 2025।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बुधवार को कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं और खाद की कमी को लेकर किसान बचाओ रैली का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।
कांग्रेस नेता कलेक्टर को किसानों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन कलेक्टर की गैरमौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने अनोखा तरीका अपनाया। ज्ञापन को कुत्ते के गले में बांधकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उसे उठाकर प्रतीकात्मक रूप से सौंप दिया।
उमंग सिंघार ने कहा, “गूंगी बहरी सरकार को जगाना होगा। किसानों के साथ अब और धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज छिंदवाड़ा से जो ललकार उठी है, वह प्रदेश में बदलाव का संकेत है।”
रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खाद की कमी पर सरकार को घेरा और नारा दिया – “खाद चोरों, कुर्सी छोड़ो।”
वहीं पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसानों पर दर्ज FIR को लेकर सरकार को चेतावनी दी और कहा कि यदि FIR करनी है तो कांग्रेस के नेता भी गिरफ्तार होने को तैयार हैं।
इस रैली में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने भी चुनाव में धांधली का आरोप दोहराया और कहा कि छिंदवाड़ा का चुनाव कांग्रेस हारी नहीं बल्कि “लूटा गया” था।
छिंदवाड़ा की यह किसान बचाओ रैली कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन साबित हुई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा।
Related posts:
🚨 Digital Arrest Case: बुजुर्ग दम्पति 13 दिन तक ‘डिजिटल जेल’ में कैद, ठगों ने लूटे 50 लाख से ज्यादा!
इंदौर के MY अस्पताल में चूहों ने नवजातों को कुतरा, एक की मौत; लापरवाही पर गिरी गाज
झांसी का रहस्यमयी किस्सा: एक ही सांप 40 साल से हर 3 साल पर डसता है बुजुर्ग को, फिर भी जिंदा!
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






