गणित व बायोलॉजी से 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा में प्रवेश का मौका
बेमेतरा, 12 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ शासन और दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय डेयरी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अब कक्षा 12वीं में गणित या बायोलॉजी विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया 12वीं के अंकों के मेरिट के आधार पर की जाएगी।
यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है, जिन्हें गणित या बायोलॉजी विषय से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद तकनीकी शिक्षा में सीमित विकल्प मिलते हैं।
चोरभट्टी स्थित डेयरी पॉलीटेक्निक में द्विवर्षीय (चार सेमेस्टर) डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है, जिसका उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे डेयरी उद्योग के लिए सक्षम युवा तैयार करना है। यहां से उत्तीर्ण छात्रों के लिए शासकीय, अर्धशासकीय और निजी डेयरी संस्थानों में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के भी कई अवसर उपलब्ध रहते हैं। इससे प्रदेश के डेयरी सेक्टर में बाहरी राज्यों पर निर्भरता कम होगी।
प्रवेश प्रक्रिया जारी है और गणित या बायोलॉजी विषय के 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक विद्यार्थी चोरभट्टी स्थित डेयरी पॉलीटेक्निक में संपर्क कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें:
8964844803, 9340291259, 7000231858, 7000240762, 9098360150।
Related posts:
अस्थाई फटाका लायसेंस हेतु नवीन आवेदन 05 से 19 सितम्बर तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकते...
डोंगरगढ़–छुरिया में विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन: 3198 बकायेदारों से 55.06 लाख की वसूली, 108 कनेक्शन ...
“राजनांदगांव में कांग्रेस का तीखा विरोध: प्रधानमंत्री व ईडी के खिलाफ पुतला दहन, जितेंद्र मुदलियार बो...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






