ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस: आरोपी पति विपिन का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा।
निक्की मर्डर केस में आरोपी पति विपिन भाटी का सिरसा चौराहे के पास पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ के दौरान विपिन के पैर में गोली लगी है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसने अपनी पत्नी निक्की को जला कर मौत के घाट उतार दिया था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी विपिन को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की और हथियार छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतका निक्की के पिता ने पहले ही आरोपियों के एनकाउंटर और फांसी की सज़ा की मांग की थी। उन्होंने कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को जलाकर मार दिया गया। आरोप है कि निक्की की सास ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और पति विपिन ने आग लगा दी।
Related posts:
LIVE: NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया उपराष्ट्रपति पद का नामांकन, पीएम मोदी रहे प्रस्ताव...
हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने जापान को 3-2 से हराया, हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों से टीम ने दर्ज की लगात...
JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






