भारी बारिश के अलर्ट पर केदारनाथ धाम यात्रा 3 दिनों के लिए बंद, सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच बहस
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने 12 अगस्त से 15 अगस्त तक के लिए केदारनाथ धाम यात्रा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
प्रशासन की ओर से अपील की गई कि श्रद्धालु इन तीन दिनों में यात्रा पर न निकलें। इसके लिए पुलिस ने सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग लगाकर यात्रियों को रोकने की व्यवस्था की है। पुलिस और प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच बहस
जब आदेश जारी हुआ, तब तक कई यात्री सोनप्रयाग पहुंच चुके थे। प्रशासन ने जब उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो वहां श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच जोरदार बहस हो गई। कुछ यात्रियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की भी कोशिश की और केदारनाथ धाम जाने की मांग की।
पुलिस की प्रतिक्रिया
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि सुबह करीब 100–150 तीर्थयात्री सोनप्रयाग पहुंचे और पुलिस से बहस कर आगे जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोका गया। किसी भी यात्री को आगे नहीं जाने दिया गया और सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।
मॉनसून के चलते बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है और नए पूर्वानुमान के अनुसार केदारनाथ धाम मार्ग पर भारी बारिश की संभावना है। इसी कारण प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






