जुलाई 17, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा पुसौर में निःशुल्क छह दिवसीय वैदिक गणित एवं अबेकस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

पुसौर, रायगढ़। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ द्वारा बच्चों में गणितीय दक्षता, तार्किक क्षमता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुसौर में 25 मई से 30 मई तक आयोजित छह दिवसीय वैदिक गणित एवं अबेकस प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में कुल 130 बच्चों ने पंजीयन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को वैदिक गणित की सरल एवं प्रभावी विधियों के साथ-साथ अबेकस के माध्यम से तेज गणना की तकनीकें सिखाई गईं।
कार्यक्रम का सफल संयोजन सुश्री निवेदिता चक्रवर्ती द्वारा किया गया। वहीं प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में रजनीश सिंह, ममता यादव एवं कुमकुम यादव का विशेष योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. अर्पण बनर्जी, श्रीमती रश्मि सक्सेना एवं श्री सुदाम आचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोपाल श्रीवास , प्राध्यापक, उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैदिक गणित एवं अबेकस जैसे प्रशिक्षण बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और गणितीय कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोरंजन साहू, जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा रायगढ़, श्री गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती जैमिनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा पुसौर , श्री दिग्विजय लाल पैकरा मंडल महामंत्री भाजपा पुसौर , श्री मोहित सतपथी नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि , श्री उमेश साव नगर पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष , श्री ईश्वर गुप्ता पूर्वी मंडल अध्यक्ष पुसौर तथा श्री राजीव पटेल मंडल अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा पुसौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी इस प्रशिक्षण शिविर को बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में उत्तम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

यह भी पढ़िए...  प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 19 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading