अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

ओडिशा की ब्राह्मणी नदी में 73 भैंसों के शव मिलने से दहशत, जांच में जुटी वैज्ञानिकों की टीम

File Photo

News Story:
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में रविवार दोपहर बड़ा हादसा सामने आया। ब्राह्मणी नदी में 73 भैंसों के शव उतराए मिले, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह घटना औल खंड के अंतर्गत एकामानिया गांव के पास हुई और पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। केंद्रपाड़ा के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी (सीडीवीओ) मनोज कुमार पटनायक ने बताया कि सोमवार दोपहर तक 44 शव नदी से निकाले जा चुके थे।

भैंसों की रहस्यमय मौत की जांच के लिए कटक स्थित सरकारी पशु रोग अनुसंधान संस्थान (ADRI) के वैज्ञानिकों और पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम गांव में पहुंच चुकी है। जांच टीम पानी और शवों के सैंपल लेकर मौत के असली कारण का पता लगाने में जुटी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर भैंसों की अचानक मौत ने सभी को भयभीत कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading