गामेंद्र नेताम बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव
राजनांदगांव:-हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन से शहर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार द्वारा प्रस्तावित शहर जिला कार्यकारिणी को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू द्वारा पदाधिकारी की सूची जारी की गई हैं। जिसमे गामेंद्र नेताम को शहर जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया हैं। कार्यकर्ता एवं ईष्ट मित्रों में हर्ष व्यापत हैं
जानकारी अनुसार गामेंद्र नेताम जी पूर्व में नगर पालिक निगम में रेवाडीह वार्ड से पार्षद व कनिष्ठ सभापति रहे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत जिला युवा कांग्रेस में बतौर निर्वाचित जिला महासचिव से हुई हैं। उसके पश्चात नगर निगम में एल्डर मेन नियुक्त ,उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष,आदिवासी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रहे। वर्तमान में नवीन सचिव पद के साथ जिला आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद का भी निर्वहन कर रहे हैं। संगठन में उनकी मेहनत और सक्रियता बनी रहती है ।
नेताम जी ने कहा हैं की उक्त सचिव पद का वो पूर्व की भांति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन के दिशा निर्देशों का पालन कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
यह जिम्मेदारी मिलने पर नेताम जी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी (कका) एवं अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत व गति देने वाले सम्मानित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार का ह्रदय से आभार व धन्यवाद प्रकट किया है।
Related posts:
जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर
अम्बिकापुर में खेलों की धूम, मतदाता पुनरीक्षण की शुरुआत और घासी राम के सपनों का घर—एक ही दिन में तीन...
प्रदेश के 11 नगर निगमों को 25.05 करोड़ की राशि स्वीकृत, राजनांदगांव निगम को मिले 3 करोड़ – विकास कार...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






