गुजरात एटीएस ने अलकायदा से जुड़ी महिला को पकड़ा; मणिपुर में तीन उग्रवादियों सहित चार गिरफ्तार
गुजरात एटीएस ने बंगलूरु से समा परवीन (30) नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। वह अलकायदा से जुड़ी थी। गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि इससे पहले तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।
मणिपुर में तीन उग्रवादियों सहित चार गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तीन जिलों से आपराधिक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादी भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले के नोंगाडा अवांग लेइकाई और इंफाल पश्चिमी जिले के लांगथाबल कुंजा से गिरफ्तार किया गया। वहीं सुरक्षा बलों ने सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के हाओकिप वेंग इलाके से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय एक व्यक्ति को आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में इम्फाल पूर्व में उसके आवासीय इलाके कैरांग उमंग मयाई लीकाई से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अपराधियों के एक समूह का सदस्य है और उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं।
Related posts:
राज्यपाल और राष्ट्रपति पर समयसीमा लागू करना संविधान संशोधन जैसा होगा : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कह...
भारी बारिश के अलर्ट पर केदारनाथ धाम यात्रा 3 दिनों के लिए बंद, सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं और पुलिस के...
📰 “क्या राहुल का ‘डांस वाला बयान’ पड़ेगा भारी? बिहार BJP ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग”
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






