जुलाई 12, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

रायगढ़ में लगा रोजगार का महाकुंभ: उत्तम प्लेसमेंट कैंप में 1500 युवाओं ने लिया हिस्सा

रायगढ़, 26 मई।
रायगढ़ जिले के पटेलपाली स्थित उत्तम मेमोरियल कॉलेज में आयोजित मेगा ओपन प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिए रोजगार का सबसे बड़ा मंच बनकर उभरा। इस विशाल रोजगार मेले में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा से लगभग 1500 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

इस भव्य प्लेसमेंट कैंप में 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एनआर इस्पात, एमएसपी, जगदंबा ट्रेलर्स, श्रीराम फाइनेंस, बीएस स्पंज और एसबीआई लाइफ जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं। कैंप के दौरान 870 से अधिक पदों पर भर्ती हेतु इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न की गई।

विश्वविद्यालय के कुलपति रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम का आयोजन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रो. डॉ. विनय चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ बीजेपी छत्तीसगढ़ श्री कांतिलाल जैन एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ बीजेपी श्री जय कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान और पूर्व जिला मंत्री श्री रत्थूलाल गुप्ता की भी विशेष उपस्थिति रही।

युवाओं में दिखा भारी उत्साह

सुबह से ही कॉलेज परिसर में युवाओं की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई और तकनीकी शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू देकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुई।

यह भी पढ़िए...  Jawaharlal Nehru University Admission 2026: The Ultimate Guide

मुख्य अतिथियों ने की आयोजन की सराहना

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. विनय चौहान ने कॉलेज द्वारा आयोजित इस मेगा प्लेसमेंट कैंप की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराना सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और कॉलेज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने भविष्य में विश्वविद्यालय स्तर पर भी ऐसे रोजगारपरक आयोजनों की आवश्यकता बताई।

डॉ. तरुण धर दीवान ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

वहीं जय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से न केवल बेरोजगारी कम होती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलती है।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कॉलेज के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने सभी अतिथियों, कंपनियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक आयोजनों का सिलसिला जारी रखेगी।

क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

उत्तम प्लेसमेंट कैंप के सफल आयोजन के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने में उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली, उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली, अनंत कॉलेज रायगढ़ एवं मां दर्शन कॉलेज रायगढ़ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़िए...  GGV Admission 2026: Documents Required | Prep at www.mymockmate.com

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading