जुलाई 8, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

राहुल गांधी का तंज – “मृत लोगों के साथ कभी नहीं पी चाय”, बिहार में वोट चोरी पर चुनाव आयोग को घेरा

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में कथित वोट चोरी और एसआईआर (Special Summary Revision) के दौरान मतदाताओं को मृत घोषित किए जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने बिहार के उन मतदाताओं से मुलाकात की, जिन्हें आधिकारिक रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया था।

राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा,
“जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए धन्यवाद चुनाव आयोग।”

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने इन लोगों से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि एसआईआर प्रक्रिया में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान आरजेडी नेता संजय यादव भी मौजूद थे।

राघोपुर विधानसभा के मतदाता
संजय यादव ने बताया कि सभी लोग तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के निवासी हैं। एक बुजुर्ग महिला का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में 6 घंटे तक अपना वोट बचाने के लिए खड़ी रहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास आधिकारिक सूची मौजूद है जिसमें इन लोगों को मृत घोषित किया गया है।
संजय यादव ने कहा, “हमारी मांग है कि बिहार में जिन 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनमें हटाने का कारण स्पष्ट किया जाए।”

“चुनाव आयोग सही जानकारी नहीं देना चाहता”
राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव आयोग सही जानकारी नहीं देना चाहता है। अगर सही जानकारी दी जाएगी, तो सारा खेल खत्म हो जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर देश में वोट चोरी करने में लगे हुए हैं और पार्टी निकट भविष्य में अन्य सीटों पर भी इसी तरह के मामलों का खुलासा कर सकती है।

यह भी पढ़िए...  बिहार SIR मामला: आपत्तियों की समय सीमा बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 1 सितंबर को

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading