2 घंटे 28 मिनट की वो धांसू फिल्म, जिसने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बजट 16 करोड़ और कमा डाले 400 करोड़ रुपये
साल 2022 में कई कम बजट वाली फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कई ज्यादा कमाई की। फिर चाहे ‘अवतार 2’ हो, ‘दृश्यम 2’ या फिर ‘सीता राममर’ ही क्यों न हो। इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म आई, जिसने अपने बजट से कई गुना कमाई की।
बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म ने 2022 में जबरदस्त तबाही मचाई थी। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म का धमाकेदार कंटेंट और दर्शकों के जबरदस्त जुड़ाव के चलते ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। इसे देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगी थी और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब तारीफ हुई है। हर फिल्म जब रिलीज होती है तो बड़े पर्दे पर ढेरों उम्मीदें लेकर आती है। कुछ फिल्में उन उम्मीदों पर खरी उतरती हैं तो कुछ औंधे मुंह गिर जाती हैं। आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात करेंगे जो 2 घंटे 28 मिनट तक की है और दर्शकों भी पसंदीदा बन गई। इस फिल्म ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं इसने 400 करोड़ रुपये की कमाई भी की।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें अभिनय और निर्देशन एक ही व्यक्ति ने किया था और यह कन्नड़ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इतना ही नहीं इसने बॉक्स ऑपिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म का नाम है ‘कांतारा’। 2022 में रिलीज होने वाली ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेर दिया। कहानी एक आदिवासी समुदाय और राज्य के बीच वन भूमि को लेकर संघर्ष पर आधारित थी जो स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित थी। ये फिल्म आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी, जिसके कुछ सीन देखकर आपका कलेजा सिहर जाएगा।
16 करोड़ की फिल्म ने कमाए 400 करोड़
ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। हालांकि, अपनी दमदार कहानी और दमदार अभिनय के दम पर फिल्म ने 400 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। यह फिल्म कर्नाटक में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके अलावा, इसके नाम चार रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें कर्नाटक में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 1814.50% का भारी मुनाफा, कई भाषाओं में दमदार कमाई और रिकॉर्ड तोड़ दर्शक संख्या शामिल है। इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है और आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
70वें राष्ट्रीय पुरस्कार में रहा इस फिल्म का जलवा
फिल्म ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। खास बात यह है कि इस फिल्म का दूसरा भाग ‘कंतारा चैप्टर 1’ भी जल्द ही रिलीज होने वाला है और इसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।
Related posts:
💥 “धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी या रूटीन चेकअप? 90 की उम्र में भी जारी है ही-मैन की जंग फिटनेस के साथ”
लोकसभा से पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग रेग्युलेशन बिल, मनी गेम्स पर लगेगा बैन, ई-स्पोर्ट्स को मिलेगी बढ़ावा
विवादों में घिरे पवन सिंह: पत्नी की दर्द भरी चिट्ठी, अंजलि राघव की आपबीती और सोशल मीडिया पोस्ट "कोई ...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






