जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

Hockey Asia Cup 2025: रोमांचक मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक से शानदार जीत

राजगीर/29 अगस्त 2025।
हॉकी एशिया कप 2025 के पूल-ए के एक रोमांचक और सांसें थाम देने वाले मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से शिकस्त देकर विजयी आगाज़ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिली इस जीत ने भारत को न सिर्फ बढ़त दिलाई बल्कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक ने मैच को ऐतिहासिक बना दिया।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल दागे, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। हरमनप्रीत ने मैच के दौरान एक पेनल्टी स्ट्रोक भी मिस किया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दबाव भरे हालात में गोल दागकर अपनी कप्तानी और क्लास का लोहा मनवाया।

चीन ने मुकाबले में भारत को कड़ी टक्कर दी। पहले उन्होंने 1-0 की शुरुआती बढ़त बनाई, फिर जब भारत ने 3-1 से बढ़त हासिल कर ली, तो चीन ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों का एक-एक गोल रद्द भी हुआ, जिससे मुकाबला और भी नाटकीय बन गया। आखिरकार निर्णायक क्षण में भारत ने गोल कर जीत अपने नाम कर ली।

यह जीत भारत के लिए खास मायने रखती है क्योंकि टीम का लक्ष्य न सिर्फ एशिया कप जीतना है, बल्कि इसके जरिए सीधे एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना भी है। भारत चौथी बार एशिया कप खिताब जीतने की राह पर है।

इस ऐतिहासिक जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह मुकाबला 29 अगस्त को खेला गया, जो भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती होती है, जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत को तीन स्वर्ण पदक दिलाए थे। ध्यानचंद को आज भी दुनिया का सबसे महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है।

यह भी पढ़िए...  ED छापे पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, बोले– “मेरे घर से दस्तावेज चोरी हुए, यह एक क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी है”

हॉकी एशिया कप की बात करें तो यह एशियाई हॉकी का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इसमें दक्षिण कोरिया पांच बार खिताब जीतकर सबसे सफल टीम है, जबकि भारत अब तक तीन बार चैंपियन रहा है। पिछले संस्करण में भारत को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था और गोल अंतर के कारण वह फाइनल में नहीं पहुंच सका था और तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

इस बार भारत की शुरुआत बेहतरीन रही है और पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हैं कि टीम एशिया कप खिताब जीतकर हॉकी के गौरवशाली इतिहास को एक नई ऊंचाई दे सके।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

यह भी पढ़िए...  कानपुर के पास पटरी से उतरीं मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading