अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 में शामिल होने वाले कक्षा 6 के सभी छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। समिति ने कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।


7 फरवरी 2026 को होगा एग्जाम

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि लगभग 2 घंटे होगी। यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी, ताकि सभी छात्र आसानी से इसमें भाग ले सकें।


Direct Link to Download Admit Card

👉 लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध – “Click here to download Admit Card for Class VI JNVST 2026”


JNVST 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद लिंक “Click here to download Admit Card for Class VI JNVST 2026” पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।
  4. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे CAPTCHA कोड को दर्ज करें।
  5. Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. सभी जानकारी ध्यान से चेक करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र निम्न जानकारी को ज़रूर जांचें:

  • छात्र का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • छात्र की फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
यह भी पढ़िए...  "CBSE Board Exam 2026: दो बार 10वीं की परीक्षा! फाइनल डेटशीट जारी, जानिए कब-कब हैं आपके पेपर"

किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत NVS या संबंधित नवोदय विद्यालय से संपर्क करें।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading