मई 9, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

रायगढ़ के किरोड़ीमल कॉलेज में अतिथि व्याख्याताओं सहित कई पदों पर भर्ती, 30 अगस्त तक करें आवेदन

रायगढ़, 18 अगस्त 2025। किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ ने अध्यापन व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु अतिथि व्याख्याता, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी एवं अतिथि ग्रंथपाल के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है या अभ्यर्थी स्वयं कॉलेज में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। स्वप्रस्तुत आवेदन की स्थिति में पावती प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया एवं अर्हता से जुड़े सभी नियम अतिथि व्याख्याता नीति 2024 के अंतर्गत निर्धारित किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सूचना पटल और आधिकारिक वेबसाइट www.kgcollegeraigarh.ac.in पर उपलब्ध है।

About The Author

यह भी पढ़िए...  अम्बिकापुर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: फ्री में बनें सोलर पम्प टेक्निशियन, 19 सितम्बर तक करें आवेदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!