मई 9, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 10 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन


रायगढ़, 25 अगस्त 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (शहरी) के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र बांजीनपाली महरापारा, वार्ड क्रमांक 30 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त होने पर उक्त पद की पूर्ति के लिए 27 अगस्त से 10 सितम्बर 2025 तक इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, पात्रता मापदंड एवं शर्तें परियोजना कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत कर सकती हैं।

About The Author

यह भी पढ़िए...  10वीं पास करें आवेदन, इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली 4987 पदों पर वैकेंसी..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!