मई 15, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, SDM आवास समेत कई घर क्षतिग्रस्त, 2 लोग लापता

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई. घटना रात करीब 1 बजे की है. मलबा आने से कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, यहां तक कि SDM आवास में भी चार फीट तक मलबा भर गया.

2 लोग लापता, कई घरों में मलबा

एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि बादल फटने के बाद मलबे में एक 20 वर्षीय लड़की और एक बुजुर्ग लापता हो गए हैं. आशंका है कि दोनों मलबे में दबे हो सकते हैं. SDRF की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है.

प्रशासन की तत्परता

चमोली पुलिस ने बताया कि अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है. पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि घरों, बाजार और SDM आवास में मलबा घुस गया है.

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया और आपदा प्रबंधन टीम को तत्काल मदद के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और SDRF मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं और वे खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़िए...  🧨‘साउथ सिनेमा में सनसनी’ — रजनीकांत और धनुष को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप! पुलिस अलर्ट पर, जांच जारी

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Copyright © All rights reserved | Portal Designed By Pitambara Media House, Rajnandgaon, C.G. Mobile : 7000255517 | Newsphere द्धारा AF themes.
error: Content is protected !!