मई 13, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

बीजापुर के अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राकेश कड़ती को मिलेगा शहीद कौशल यादव पुरस्कार, गर्ल्स टीम होगी सम्मानित

बीजापुर, 25 अगस्त 2025 – बीजापुर जिले के लिए खेल के क्षेत्र में गौरव का पल आया है। इस बार 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल अलंकरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राकेश कड़ती को प्रतिष्ठित शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समारोह में यह सम्मान प्रदान करेंगे। साथ ही, नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जूनियर सॉफ्टबॉल गर्ल्स टीम को भी मुख्यमंत्री ट्रॉफी से अलंकृत किया जाएगा। इस टीम में बीजापुर जिले की खिलाड़ी रेणुका तेलम, चंद्रकला तेलम, विमला तेलम और मीनू आरकी शामिल हैं।

बीजापुर की पहली बड़ी उपलब्धि

यह पहला मौका है जब पूरे बस्तर संभाग से किसी खिलाड़ी को राज्य स्तरीय खेल सम्मान मिल रहा है। अब तक बीजापुर जिले से किसी भी खिलाड़ी को यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई थी। राकेश कड़ती ने अब तक 12 नेशनल और 2 इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 6 नेशनल मेडल जीते हैं।

वहीं, जूनियर गर्ल्स टीम ने हाल ही में नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था, जिसके आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री ट्रॉफी से अलंकृत किया जाएगा।

बधाई और शुभकामनाएं

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बीजापुर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे और प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने राकेश कड़ती और गर्ल्स टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस संबंध में जानकारी जिले के श्रम निरीक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल कोच सोपान करनेवार ने दी।

यह भी पढ़िए...  जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक के लिए आवेदन आमंत्रित

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Copyright © All rights reserved | Portal Designed By Pitambara Media House, Rajnandgaon, C.G. Mobile : 7000255517 | Newsphere द्धारा AF themes.
error: Content is protected !!