मई 6, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

आबकारी विभाग द्वारा 3 माह में अवैध शराब के 214 प्रकरण, 16 लाख से अधिक की मदिरा व वाहन जब्त

राजनांदगांव, 20 जनवरी 2026।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन माह के दौरान आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 214 प्रकरणों में अवैध मदिरा और वाहनों की जब्ती की है।

प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी शराब के साथ-साथ अवैध हाथ भट्ठी मदिरा से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। इन प्रकरणों में कुल 1615.48 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख 43 हजार 192 रुपये है, जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन में प्रयुक्त 3 वाहनों को भी जप्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 16 लाख 3 हजार 192 रुपये मूल्य की अवैध शराब एवं वाहन जब्त किए गए हैं। सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों पर लगातार निरीक्षण

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होटल एवं ढाबों की नियमित जांच करें तथा अवैध मदिरा विक्रय या भंडारण की सूचना मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़िए...  बीजापुर में गूंजा एकता, नवाचार और खुशहाली का स्वर: एक ही दिन में दौड़ी एकता, चमका स्टार्टअप और मुस्कुराए 5722 घर

प्रशासन की सख्ती से शराब माफिया में हड़कंप

लगातार हो रही कार्रवाई से जिले में अवैध शराब कारोबार से जुड़े तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में भी यह अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।


25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राजनांदगांव, 20 जनवरी 2026।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “मेरा भारत मेरा वोट (My India My Vote)” तथा टैगलाइन “Indian Citizen at the Heart of Indian Democracy” निर्धारित की गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने निर्देश दिए हैं कि जिले में आयोजित होने वाले सभी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम इसी थीम के अनुरूप आयोजित किए जाएं। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए रैलियां, शपथ कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


धान खरीदी अभियान से किसानों में खुशी का माहौल

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक धान खरीदी की जा रही है।
अब तक जिले के 1,09,810 पंजीकृत किसानों से कुल 54,52,815.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 1294 करोड़ 51 लाख 17 हजार रुपये है। साथ ही उपार्जन केन्द्रों से अब तक 17,24,437.20 क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़िए...  चक्रधर समारोह 2025: रायगढ़ में कल से शुरू होगा संस्कृति और परंपरा का भव्य पर्व, 5 सितम्बर तक गूंजेगा रामलीला मैदान

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, पट्टा एवं भू-अर्जन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन आम जनता की उम्मीदों का केंद्र है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!