मई 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली को मिला सीबीएसई दिल्ली बोर्ड से मान्यता

रायगढ़ l रायगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण रहा l उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण बना दिया है।


यह मान्यता विद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास, उत्कृष्ट शैक्षणिक दृष्टिकोण और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को अपनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। CBSE बोर्ड द्वारा निर्धारित कठोर मानकों—उच्च स्तरीय आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक समृद्ध एवं सुसज्जित साइंस, मैथ्स, कंपोजिट एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, छात्रों हेतु लिफ्ट सुविधा, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम, तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल वातावरण—को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात यह स्वीकृति प्रदान की गई है।


उत्तम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी जी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा:
“CBSE मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी भी है। हम छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।” इस अवसर पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और सशक्त बनाएगी।


अब उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को न केवल आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि खेल, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं नैतिक मूल्यों के समन्वय के साथ एक समग्र शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के इस उपलब्धि से उत्तम एजुकेशन सोसायटी, उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के सदस्यों में उत्साह का माहौल है l

यह भी पढ़िए...  📰 “महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती, 17 नवंबर तक करें आवेदन”

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Copyright © All rights reserved | Portal Designed By Pitambara Media House, Rajnandgaon, C.G. Mobile : 7000255517 | Newsphere द्धारा AF themes.
error: Content is protected !!