उत्तम इन्टरनेशनल स्कूल में प्रथम अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया
रायगढ़-दिनांक 08.08.2025 : रायगढ़ से दक्षिण छोर में स्थित शहर से जुडी 5 कि.मी. की दूरी में शिक्षा का अनुदेश देता उत्तम इन्टरनेशनल स्कूल पटेलपाली अपनी गौरवमयी परम्परा का निर्वहन करते हुए प्रथम अंलकरण समारोह के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री टी. के. तिवतिया (एन.सी.सी. ऑफिसर) एवं अतिथि आहूत, श्री सूबेदार श्री राजकुमार साहू ने सरस्वती प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया।
कार्यक्रम की प्रथम दृष्ट्या में मंचासीन स्कूल संस्थापक श्री गौतम चौधरी, डॉ- गोमती सिंह (प्राचार्य उत्तम मेमोरियल काॅलेज), स्कूल प्राचार्या श्रीमति रश्मि साहनी, श्री संतोष कुमार चौधरी (प्रभारी प्राचार्य माॅं दर्शन काॅलेज रायगढ़), सुश्री नम्रता जलक्षत्री (प्रभारी प्राचार्या अनंत काॅलेज, रायगढ़), श्री अम्बुज प्रकाश माहथा (वरिष्ठ लेखापाल), सुश्री सीमा श्रीवास (एचआर), श्री गोपाल श्रीवास (सहायक प्राध्यापक), श्री अनाथ महाथा (सहायक प्राध्यापक), श्री सौदागर चैहान (सहायक प्राध्यापक) डाॅ. वर्षा जायसवाल (सहायक प्राध्यापक) की उपस्थिति में छात्रों द्वारा मार्चफास्ट कर सलामी दी गयी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए व्होटींग का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें चार हाउस अनुशासन, संकल्प, प्रचेष्ठा एवं प्रतिष्ठा के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया गया।
प्राचार्या महोदया के द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत के साथ मंच हेतु आमंत्रित करते हुए सहृदय अभिवादन किया गया तथा बच्चों को उत्तरदायित्व निर्वहन करने हेतु अनेकानेक टिप्स दिये गये।
इसी तारतम्य में स्कूल के छात्र-छात्राओं में से छात्र प्रतिनिधि क्रिश पटेल छात्रा प्रतिनिधि आराधाना पण्डा व कक्षा नायकों की नियुक्ति दी गयी। सह-समारोह में छात्रों की उत्साहवर्धन प्रफुल्लित देख मुख्य अतिथि प्रसन्न हुए।
उद्बोधन की अगली कड़ी में प्राचार्य डाॅ. गोमती सिंह के द्वारा बच्चों को उचित परिणाम, लगन, मेहनत एवं प्रथम पडाव की कड़ी को पुरजोर देते हुए आने वाले समय की महत्ता तार्किक रूप से रूझान के तौर पर महत्वकांक्षी समय सीमा को बांधते हुए बच्चों को उत्साहवर्धन किये।
स्कूल के डायरेक्टर श्री संजय चौधरी द्वारा कक्षा-कक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एवं बच्चों अग्रेषित कक्षाओं को संजोनें संकल्प के साथ अहम भूमिका अदायी के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
स्कूल संस्थापक श्री गौतम चौधरी द्वारा मंचासीन अध्येताओं का अभिवादन करते हुए-छात्रों के प्रति स्नेहपार का इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने गौरवपूर्ण क्षण को यादगार बताते हुए समय और संयोग की आकांक्षा का योग परिणिती परिणाम का फलस्वरूप जिसकी जागती उदाहरण देखने को मिल रहा हैं, इनकी अदायगी भूमिका शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता हैं। जिस प्रकार मिट्टी के पात्र को स्वरूप दिया जाता हैं और वह उसी दिशा में ढल जाता हैं। ऐसे ही परिणाम देखने को मिल रहा हैं आने वाली समय की बात-कहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी गयी।
अंत में स्कूल को-आर्डिनेटर श्रीमति महुआ भट्टाचार्य द्वारा सभी अतिथियों का सह-ह्दृय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।




Related posts:
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






