अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उत्तम मेमोरियल कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम खोखरा में प्रारंभ

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्धता प्राप्त उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर समन्वयक डॉ. रविंद्र चौबे, जिला संगठक श्री भोजराम पटेल, उत्तम मेमोरियल कॉलेज के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी प्राचार्य डॉक्टर गोमती सिंह के मार्गदर्शन एवं श्री सौदागर चौहान कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय योजना के नेतृत्व में शिविर का आयोजन ग्राम खोखरा में दिनांक 17 नवंबर 2025 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होनी है l प्रथम दिवस में शिविर का उद्घघाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ l

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. सुशील कुमार एक्का, प्राचार्य शासकीय पालूराम धनानिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रायगढ़ , विशिष्ट अतिथि डॉ. के. आर. सोनी लाइब्रेरियन , विशिष्ट अतिथि श्रीमती कलावती पटेल सरपंच खोखरा , विशिष्ट अतिथि श्री मकरध्वज पटेल सरपंच प्रतिनिधि खोखरा, सचिव श्री दिनेश पटेल, उपसरपंच , पंचगण, संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह उत्तम मेमोरियल कॉलेज रायगढ़, श्री धनुर्जय पटेल प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोखरा, श्री मनोज कुमार उपाध्याय प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खोखरा, श्री डोलामणि पटेल सहायक शिक्षक, श्रीमती ज्योति गुप्ता सहायक शिक्षिका, श्री विनोद कुमार पटेल सहायक शिक्षक, श्रीमती रजनी पटेल सहायक शिक्षिका, श्रीमती गिरिजा चौधरी सहायक शिक्षिका की गरिमामयी उपस्थिति रही l

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ हुआ l स्वागत उद्बोधन उत्तम मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह जी के द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में अतिथियों, स्कूलों के शिक्षकों, ग्रामीण एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है जिसके से माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने को प्रेरणा मिलती है तथा साथ ही एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति बनने को प्रेरित करती है राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सेवा भाव जागृत होती है l

यह भी पढ़िए...  "जनवरी 2026 से पहले बदलेगी मतदाता सूची की तस्वीर: कलेक्टर की अगुवाई में शुरू हुआ गहन पुनरीक्षण अभियान, जानिए कब क्या होगा!"

मुख्य वक्ता डॉ. सुशील कुमार एक्का जी ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों एवं समस्त ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश की दिशा एवं दिशा तय करने में सहायक होता है l राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से चरित्र का निर्माण होता है राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस जैसे चरित्रवान व्यक्तित्व बनने में मार्गदर्शन एवं सहायक होता है आगे उन्होंने कहा कि यदि कोई चरित्र निर्माण का सच्चा कारखाना है तो राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई है जिसके माध्यम से स्वयं जागरूक होकर जागरूकता में अपना योगदान देते हैं l राष्ट्रीय सेवा योजना शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है जिसके माध्यम से एक सच्चे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति का निर्माण होता है अंत में उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा में अपना योगदान देना चाहिए जिसके फलस्वरूप हमारे समाज एवं राष्ट्र की उन्नति संभव हो सकेगी l एवं समस्त स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दिया l

इस शिविर में कुल 55 स्वयंसेवकों सम्मिलित हुए हैं l उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम मेमोरियल कॉलेज के स्टाफ श्री रजनीश कुमार सिंह , सुश्री निवेदिता चक्रवर्ती एवं समस्त प्राध्यापकों सहित ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका एवं योगदान रही l

यह भी पढ़िए...  Delhi University Seat Allocation Process 2026: सम्पूर्ण गाइड

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading