जुलाई 22, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उत्तम मेमोरियल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से सम्बद्ध उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास को सुदृढ़ करना रहा।


यह आयोजन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशन में, उत्तम मेमोरियल कॉलेज के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी जी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी एवं श्री संतोष चौधरी जी के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह जी के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सौदागर चौहान, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), उत्तम मेमोरियल कॉलेज के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में जामुन, लीची, चीकू, नींबू, आम सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। स्वयंसेवकों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली, ताकि लगाए गए पौधे दीर्घकाल तक फलते-फूलते रहें।


इस अवसर पर एनएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक सुमित बेहरा, गुंजा पटेल, देवेंद्र शर्मा, भूषण गुप्ता, रोशन चौधरी, नैना साहू, खरीना खड़िया स्वयंसेवक अंजू पटेल, हर्ष मालाकार, शोधन भारती, उत्पल पटेल, श्वेता चौहान, आर्यन नायक, पंकज मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक के कम उपयोग की शपथ ली।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ गोमती सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। युवाओं की सहभागिता से ही स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम का समापन “एक पौधा – एक जिम्मेदारी” के संदेश के साथ किया गया, जिसमें सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़िए...  रायगढ़ में लगा रोजगार का महाकुंभ: उत्तम प्लेसमेंट कैंप में 1500 युवाओं ने लिया हिस्सा

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading