जुलाई 31, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चाम्पा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ शासन, ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा) रायपुर के अंतर्गत भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चाम्पा एवं बरगढ़ (उड़ीसा) में जुलाई 2025 से प्रारंभ होने वाले त्रिवर्षीय डिप्लोमा इन हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisement

संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि—

  • प्रथम सेमेस्टर प्रवेश: कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं।
    • पात्रता: 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण।
    • आयु सीमा: 15 से 23 वर्ष (एसटी/एससी हेतु 17 से 25 वर्ष)।
  • सीधे तृतीय सेमेस्टर (लेटरल एंट्री) प्रवेश: कुल 26 सीटें।
    • पात्रता:
      • 12वीं (गणित, भौतिकी, रसायन सहित) अथवा
      • 10वीं के साथ वस्त्र प्रौद्योगिकी में अतिरिक्त विषय एवं 2 वर्ष का आईटीआई प्रशिक्षण।
    • आयु सीमा: 17 से 25 वर्ष (एसटी/एससी हेतु 17 से 27 वर्ष)।
  • आवेदन प्रक्रिया:
    • आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट www.iihtchampa.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
    • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक है।
    • आवेदन स्वप्रमाणित कर पोस्ट, ईमेल (iihtchampacg@gmail.com) अथवा सीधे संस्थान (मड़वा प्लांट रोड, लछनपुर चौक, चाम्पा, जिला जांजगीर-चांपा) में जमा किए जा सकते हैं।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading