विवादों में घिरे पवन सिंह: पत्नी की दर्द भरी चिट्ठी, अंजलि राघव की आपबीती और सोशल मीडिया पोस्ट “कोई न जाने पीर पराई”
भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ स्टेज शो के दौरान मंच पर सबके सामने उनकी कमर छूते नजर आए। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और पवन सिंह को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा।
पत्नी ज्योति सिंह की दर्दभरी चिट्ठी

इस विवाद के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक दर्दभरी चिट्ठी लिखी। उन्होंने अपने पति से संवाद की गुहार लगाई और यहां तक कह डाला कि अब उन्हें आत्मदाह के अलावा कोई और रास्ता नजर नहीं आ रहा। उनकी इस पोस्ट ने फैन्स और आम लोगों को झकझोर कर रख दिया।
अंजलि राघव ने बयां किया दर्द
वायरल वीडियो में पवन सिंह के साथ दिखीं एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले दो दिनों से वह काफी परेशान हैं। उन्हें लगातार यह कहा जा रहा है कि घटना के समय उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया, थप्पड़ क्यों नहीं मारा।
अंजलि ने जवाब देते हुए कहा – “कोई भी लड़की अपनी इजाजत के बिना पब्लिक में टच होना बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे खुशी कैसे होगी? अगर यही हरकत हरियाणा में होती तो जनता खुद जवाब दे देती, मुझे बोलने की जरूरत ही नहीं पड़ती।”
भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान
इस विवाद से आहत होकर अंजलि राघव ने घोषणा की कि अब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अब अपने परिवार के साथ हरियाणा में खुश हैं और आगे किसी भोजपुरी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगी।
पवन सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट

पत्नी की चिट्ठी और अंजलि राघव की आपबीती के बीच पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा – “एक कहावत है, जिस तन लागे सो तन जाने, कोई न जाने पीर पराई।”
हालांकि, उनके इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उन्हें नसीहत दी कि अब परिवार और पत्नी को प्राथमिकता दें। एक यूजर ने लिखा – “पैसा बहुत कमा लिए, अब इज्ज़त कमाने की बारी है। छिछोरा वाली हरकत छोड़िए और पत्नी को अपनाकर सुखी जीवन बिताइए।”
बढ़ते विवाद और गिरती छवि
पवन सिंह के इस विवाद ने उनकी छवि पर गहरा असर डाला है। जहां फैन्स उन्हें सुधार की सलाह दे रहे हैं, वहीं पत्नी और सह-कलाकार की नाराजगी ने उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन को संकट में डाल दिया है।
Related posts:
2 घंटे 28 मिनट की वो धांसू फिल्म, जिसने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बजट 16 करोड़ और कमा डाले 400 करोड़ ...
नेपाल की आग पर संजय राउत की चेतावनी: "सावधान! ऐसा किसी भी देश में हो सकता है"
"Minta Devi Controversy: प्रियंका गांधी ने 124 साल की महिला की टी-शर्ट पहनकर किया विरोध | Parliament...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






