शासकीय ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ की शासकीय एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी, बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने बताया कि नियमित कॉलेज में पढ़ाई करने में असमर्थ छात्र, गृहस्थी, निजी अथवा शासकीय नौकरी में व्यस्त लोग अपनी अधूरी पढ़ाई यहां से पूरी कर सकते हैं। शासकीय कर्मचारी विभागीय अनुमति लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, सभी सरकारी विभागों द्वारा परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति सामान्य रूप से दी जाती है।
प्रवेश हेतु विशेष निर्देश
- जिन विद्यार्थियों के प्रथम, द्वितीय या तृतीय वर्ष/सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए हैं, वे भी अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पुराने छात्र अपने पूर्व पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही लॉगिन कर सकते हैं तथा नामांकन संख्या के आधार पर पाठ्यक्रम जोड़ सकते हैं।
- आवश्यकता पड़ने पर पुराना आवेदन पत्र विश्वविद्यालय कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

पाठ्यक्रम एवं वार्षिक शुल्क
- स्नातक स्तर :
- बीए (कला) – ₹4300
- बीबीए – ₹6700
- बीकॉम – ₹5450
- बीएससी (गणित) – ₹5700
- डिप्लोमा/प्रमाणपत्र कोर्स :
- रामचरित मानस व समाज कल्याण में डिप्लोमा – ₹3200
- डीएलएड (2 वर्षीय) – ₹10,300
- डीसीए (कंप्यूटर अनुप्रयोग) – ₹8700
- सीजीएसटी (6 माह, बीकॉम उत्तीर्ण हेतु) – ₹5600
- स्नातकोत्तर स्तर :
- एमए (संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, छत्तीसगढ़ी) – ₹7200
- एमएससी (गणित) / एमकॉम – ₹7700
- एमएसडब्ल्यू (सामाजिक कार्य) – ₹11,350
- पीजीडीसीए / एमएससी कंप्यूटर साइंस – ₹10,000
- एमबीए – ₹19,600
- बीएड – ₹27,800
- विशेष डिप्लोमा :
- योग विज्ञान – ₹8200
- पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (बिलीब) – ₹11,200
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






