संसद की सुरक्षा में फिर सेंध: दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स, नई संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंचा
Glimpses of the new Parliament Building, in New Delhi
Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. शुक्रवार (22 अगस्त 2025) की सुबह करीब 6:30 बजे एक शख्स रेल भवन की तरफ से पेड़ के सहारे संसद की दीवार पर चढ़ गया और परिसर के भीतर कूद गया. इसके बाद वह नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया. गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल उसकी पहचान और मंशा को लेकर जांच जारी है.
यह घटना संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद हुई है, जिससे सुरक्षा इंतजाम पर गंभीर सवाल उठे हैं.
पहले भी हो चुकी हैं बड़ी चूक
- पिछले साल: संसद भवन एनेक्सी में 20 साल का युवक घुस गया था. वह शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने था और सीआईएसएफ ने उसे पकड़ लिया था. उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला था.
- साल 2023: संसद हमले की बरसी के दिन सागर शर्मा और मनोरंजन डी ने लोकसभा कक्ष में धुआं फैलाकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी. इस मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और 900 पन्नों से ज्यादा की चार्जशीट दाखिल हुई थी.
लगातार हो रही इन घटनाओं ने संसद भवन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Related posts:
🗳️ उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: जीत के लिए 392 वोट जरूरी, NDA के पास बढ़त – जानें पूरा गणित
भोपाल में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप | गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से गैस लीक, SDRF न...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : बिहार SIR केस में 1 सितंबर के बाद भी वोटर लिस्ट में सुधार जारी रहेगा, ...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






