जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

सी.ई.ई में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण, 09-10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला भी

जशपुरनगर, 04 सितम्बर 2025।
जिले के युवाओं के लिए रोजगार और सेना भर्ती से जुड़ी दो महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सी.ई.ई.) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में जशपुर जिले के कई उम्मीदवार सफल हुए हैं।

इन सफल अभ्यर्थियों को अब आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर द्वारा बताया गया है कि चयनित उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु 10 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में रोजगार केंद्र जशपुर में उपस्थित होकर या दूरभाष 8839969861 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल युवाओं को अगली चरण की तैयारी में विशेष मदद करेगी।

इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आगामी 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस रोजगार मेला के लिए नियोक्ता और अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल (www.erojgar.cg.gov.in) के माध्यम से की जा रही है।

जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पोर्टल के “राज्य स्तरीय रोजगार मेला” लिंक पर उपलब्ध रिक्तियों की सूची देखी जा सकती है और आने वाले दिनों में रिक्तियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उनकी सूची जिला लॉगइन डैशबोर्ड पर उपलब्ध है। सूची दो भागों में बंटी है—कम्प्लीट प्रोफाइल और इनकम्प्लीट प्रोफाइल। जिन उम्मीदवारों की प्रोफाइल अधूरी है, उन्हें अपनी जानकारी शीघ्र पूर्ण करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़िए...  🌍 जब गांधी की हत्या बनी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी खबर

रोजगार मेला में भाग लेने वाले नियोक्ताओं और अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग लिंक जारी किए गए हैं। जशपुर जिले के ऐसे सभी नियोजक, जिनके प्रतिष्ठानों में रिक्तियां हैं, वे इस मेला में सम्मिलित होने के लिए यथाशीघ्र अपना पंजीयन करा सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे समय रहते पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि वे रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकें।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading