“उत्तम वार्षिक खेल उत्सव संपन्न छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन”
उत्तम एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत संचालित उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़, मां दर्शन कॉलेज रायगढ़ एवं अनंत कॉलेज रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 26 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक एवं तवा फेंक जैसी अनेक रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य श्री राकेश कुमार , प्रांत संयोजक विश्व हिंदू परिषद धर्माचार्य संपर्क विभाग उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ एवं संचालक आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विवेक रंजन सिन्हा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री बबल पांडेय मंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ, श्री शैलेष माली मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जूटमिल क्षेत्र, श्री घनश्याम पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ शाला अध्यक्ष प्राथमिक शाला प्राची विहार रायगढ़ , उपाध्यक्ष लक्ष्य सेवा समिति रायगढ़ , श्री प्रवीण शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज जिला रायगढ़, अध्यक्ष स्काउट एंड गाइड जिला रायगढ़ , श्री राजेश प्रसाद उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रायगढ़ उपाध्यक्ष सेवा समिति रायगढ़, श्री संजय दास मानवाधिकार आयोग का सदस्य उपभोक्ता परिषद् जिला रायगढ़ , श्री गौतम चौधरी, चेयरमेन उत्तम मेमोरियल कॉलेज, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी, डॉ. गोमती सिंह प्राचार्य उत्तम मेमोरियल कॉलेज, श्री अंबुज प्रकाश माहथा, डॉ. रश्मि रेखा साहनी, प्रिंसिपल उत्तम इंटरनेशनल स्कूल एवं सुश्री नम्रता जलक्षत्री प्रभारी प्राचार्या अनंत कॉलेज रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह द्वारा किया गया l

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्रेरणादायी कहानी सुनाते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। कार्यक्रम अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह के अवसर पर सभी खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उत्तम मेमोरियल कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अनंत कॉलेज के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया l
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के श्री सौदागर चौहान राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक, श्री रजनीश कुमार सिंह खेल प्रशिक्षक, श्री सोमेश साहू खेल प्रशिक्षक, श्री गोपाल श्रीवास प्राध्यापक, श्री अनाथ माहथा प्राध्यापक, श्री अरुण पांडेय, श्री रविन्द्र कुमार प्राध्यापक, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल, डॉ. वर्षा जायसवाल, श्री रमाकांत दुबे, सुश्री लता पटेल, सुश्री दीपा साहू , सुश्री बरखा पटेल, एच. आर. सुश्री सीमा श्रीवास, प्राध्यापक खिलेश चौधरी, श्री सुरेन्द्र पटेल, श्री सदानंद तिवारी, श्री संदीप साहू, श्री गजानंद साहू श्री वेदप्रकाश लहरे, सुश्री अंचल प्रधान, श्री दिगपाल यादव, श्री अनिल कुमार अन्य प्राध्यापक, खेल आयोजन समिति के सदस्यों , मीडिया प्रभारी श्री संजय श्रीवास, श्रीमती सरिता देवांगन, श्री अंगद प्रमाणिक, अनंत कॉलेज रायगढ़ से श्री गुलशन जाटवर, श्री होशलाल नायक, श्री रंजीत प्रजापति, सुश्री हसीना लकड़ा, सुश्री अश्विनी, श्री विवेक गुप्ता, सुश्री दीपिका एवं समस्त स्टाफ, मां दर्शन कॉलेज रायगढ़ के समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, तीनों महाविद्यालयों के विभिन्न विभागों के छात्र – छात्राओं , ग्राउंड विभाग का सराहनीय योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन श्री गोपाल श्रीवास के द्वारा किया गया।

Related posts:
JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
बेमेतरा अपडेट: चीनी मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, रोजगार बढ़ाने की पहल, 26 जनवरी को शुष्क दिवस, महिला सशक...
सरगुजा में वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वयक और एमआईएस सहायक की भर्ती, 10 सितंबर तक आव...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











