जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक के लिए आवेदन आमंत्रित
बीजापुर 22 अगस्त 2025- अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा उसके नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम) तथा एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार कार्यालय कलेक्टर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में आवेदन 10 सितम्बर 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bijapur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






