ट्रंप की पहल से खुला शांति का रास्ता! जल्द आमने-सामने होंगे पुतिन और जेलेंस्की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की संग बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही शांति समझौता हो सकता है।
सोमवार (18 अगस्त) को व्हाइट हाउस में हुई इस अहम मीटिंग में ट्रंप और जेलेंस्की के अलावा कई यूरोपीय नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो महासचिव मार्क रूट शामिल रहे।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा—
“यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच तालमेल बनाया गया है। रूस-यूक्रेन शांति की संभावना को लेकर सभी बहुत खुश हैं। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की है और पुतिन व जेलेंस्की की आमने-सामने बैठक की तैयारी शुरू हो चुकी है।”
ट्रंप ने आगे कहा कि पुतिन और जेलेंस्की की पहली बैठक के बाद एक और मीटिंग होगी, जिसमें वे खुद मौजूद रहेंगे। उन्होंने इसे चार साल से जारी युद्ध को खत्म करने की दिशा में “बहुत बड़ा कदम” बताया।
इस पूरी प्रक्रिया को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ रूस और यूक्रेन के साथ मिलकर कॉर्डिनेट कर रहे हैं।
Related posts:
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






