अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

नोबेल नहीं मिला तो ट्रंप हुए नाराज़! नॉर्वे के PM को लिखी चिट्ठी, बोले– “अब शांति मेरी जिम्मेदारी नहीं”


Trump Funny News:
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को जब इस साल भी Nobel Peace Prize नहीं मिला, तो उन्होंने ऐसा कदम उठाया कि दुनिया हंसते-हंसते सोच में पड़ गई। ट्रंप ने गुस्से में सीधे Jonas Gahr Støre को चिट्ठी लिख डाली और ऐलान कर दिया—
👉 “अब शांति-वांति की जिम्मेदारी मेरी नहीं है!”

खत में ट्रंप ने लिखा कि जब दुनिया ने उन्हें शांति का इनाम नहीं दिया, तो अब वो भी सिर्फ “अमेरिका फर्स्ट” मोड में रहेंगे। ट्रंप के मुताबिक, नोबेल ना मिलने से उन्हें एक तरह की “आजादी” मिल गई है, जिसमें वो जो चाहें सोच सकते हैं, कह सकते हैं और कर सकते हैं।

🏆 नोबेल गया, मूड बिगड़ा

हाल ही में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद ट्रंप का मूड ऐसा बिगड़ा कि उन्होंने नोबेल समिति को ही नियम याद दिला दिए। हालांकि समिति ने साफ कह दिया कि एक बार पुरस्कार तय हो जाए तो “ना एक्सचेंज होगा, ना रिटर्न”।

🧊 ग्रीनलैंड पर भी नजर!

ट्रंप ने खत में यह भी कह दिया कि जब तक ग्रीनलैंड पर “पूरा और कुल नियंत्रण” नहीं होगा, तब तक दुनिया सुरक्षित नहीं है। उन्होंने डेनमार्क की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि रूस और चीन से ग्रीनलैंड को बचाना उनके बस की बात नहीं है।

यह भी पढ़िए...  बांग्लादेश का दावा, भारत में अवामी लीग के दफ़्तर; विदेश मंत्रालय ने किया खंडन

💸 टैरिफ वॉर का तड़का

इधर ट्रंप के टैरिफ फैसलों से नॉर्वे समेत यूरोप के कई देश परेशान हैं। ट्रंप ने साफ कह दिया है कि टैरिफ तब तक चलता रहेगा, जब तक ग्रीनलैंड की “पूरी और कुल खरीद” पर कोई डील नहीं हो जाती।

🤷‍♂️ नतीजा क्या निकला?

नोबेल नहीं मिला, तो ट्रंप ने शांति से हाथ खींच लिया। अब सवाल ये है—
🌍 दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी या ज्यादा एंटरटेनिंग?

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading