नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026: कक्षा 6वी में पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन जानकारी सुधार की
अंतिम तिथि 30 अगस्त जांजगीर-चांपा 28 अगस्त 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा-2026 के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के जानकारी (ग्राम, शहर, लड़का, लड़की, विकलांगता, वर्ग, समुदाय एवं परीक्षा का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी) में यदि सुधार की आवश्यकता हो तो नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/EditChilderndetails/EditLogin पर लॉगिन कर परीक्षार्थी 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। प्राचार्य पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा ने बताया कि निर्धारित समयावधि के पश्चात व्यक्तिगत जानकारी में किसी प्रकार का संशोधन नहीं होगा।
स/क्र

Related posts:
अब बेटियों की पढ़ाई बीच में नहीं रुकेगी! अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से हर साल 30 हज़ार की मिलेगी म...
“अम्बिकापुर में एकता, ऊर्जा और उत्सव का संगम: सरदार पटेल जयंती से राज्योत्सव तक छाया जनउत्साह”
जशपुर अपडेट: अवैध धान पर सख्ती, 500 बोरी जब्त, किसान की सफलता, निलंबन कार्रवाई, जनदर्शन और 900 करोड़...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






