मतभेद विवाद नहीं बनने चाहिए: वांग यी के स्वागत में जयशंकर का बड़ा संदेश
नई दिल्ली, 18 अगस्त 2025। चीन के विदेश मंत्री वांग यी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान उन्होंने सीमा मुद्दों और द्विपक्षीय रिश्तों पर बातचीत की। यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद भारत-चीन संबंध लगातार तनावपूर्ण रहे हैं।
जयशंकर ने कहा कि मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए और सीमा पर तनाव को लगातार कम करना दोनों देशों के हित में है। उन्होंने साफ किया कि भारत-चीन रिश्ते आगे बढ़ाने के लिए आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और साझा हित बुनियाद बनने चाहिए।
जयशंकर ने यह भी कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ना प्राथमिकता है और उम्मीद जताई कि बातचीत से समाधान निकलकर रिश्ते स्थिर और सहयोगात्मक बनेंगे।
वांग यी अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों (SR) की 24वीं वार्ता में भी शामिल होंगे।
Related posts:
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






