जुलाई 10, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

रायगढ़ में रोजगार का महाकुंभ : उत्तम मेमोरियल कॉलेज में 26 मई को भव्य ओपन प्लेसमेंट कैंपस

रायगढ़। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों में करियर बनाने का अवसर प्रदान करने हेतु उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ द्वारा दिनांक 26 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से कॉलेज कैंपस में एक भव्य ओपन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार कैम्प न केवल विद्यार्थियों बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी भविष्य संवारने का एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है।


कॉलेज प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्लेसमेंट कैंपस में प्रदेश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जहां 800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली कंपनियां योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कर उन्हें आकर्षक वेतनमान, प्रशिक्षण तथा बेहतर करियर अवसर प्रदान करेंगी।
इस ओपन प्लेसमेंट कैंपस में छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिले के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के सीधे इंटरव्यू लिए जाएंगे, जिससे युवाओं को बिना किसी मध्यस्थता के रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कॉलेज के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सही अवसर और उचित मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य के साथ कॉलेज लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्लेसमेंट कैंपस युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


उन्होंने आगे बताया कि कैंपस के दौरान अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों को इंटरव्यू की तैयारी, व्यक्तित्व विकास एवं करियर चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
कॉलेज के प्राचार्य एवं आयोजन समिति ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अभ्यर्थी अधिकतम सात कंपनी में आवेदन कर सकते हैं l प्रत्येक कंपनी में अलग अलग बायोडाटा जमा करने होंगे l इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, अपडेटेड बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़िए...  Sainik School TGT PGT Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती, B.Ed धारकों के लिए सुनहरा मौका...


उत्तम मेमोरियल कॉलेज का यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का एक सशक्त माध्यम बनेगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की नई राह खोलेगा।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading