जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में शौर्य दिखाने वाले जवानों से मिले अमित शाह, कहा – 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे

बीजापुर, 03 सितम्बर 2025। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के वीर जवानों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

श्री शाह ने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान में जवानों का शौर्य और पराक्रम भारतीय सुरक्षा बलों के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने वीर जवानों को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक साबित होगा।

“नक्सलवाद को जड़ से खत्म करेंगे” – अमित शाह

गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण नहीं कर देते, पकड़े नहीं जाते या समाप्त नहीं हो जाते, तब तक मोदी सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा।

कठिन परिस्थितियों में सफलता

श्री शाह ने बताया कि भीषण गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर आईईडी के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले से ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफल बनाया और नक्सलियों का बेस कैंप ध्वस्त कर दिया। कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

नक्सलियों ने विकास को रोका, अब आएगा नया सूर्योदय

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों ने देश के सबसे पिछड़े इलाकों को दशकों तक बंधक बनाए रखा, स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए और सरकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक पहुँचने नहीं दिया। लेकिन अब सुरक्षाबलों के साहसिक अभियानों के चलते पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है।

यह भी पढ़िए...  कोच्चि में राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, बोले– सत्ता का केंद्रीकरण कर रही सरकार, कांग्रेस चाहती है विकेंद्रीकरण

घायल जवानों के लिए विशेष प्रबंध

श्री शाह ने भरोसा दिलाया कि नक्सलविरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले जवानों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि देश में विकास की गंगा बहाते हुए नक्सलवाद का स्थायी खात्मा किया जाएगा।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading