जुलाई 19, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

झांसी का सनसनीखेज कांड: पत्नी के सामने ताबड़तोड़ गोलियां, फिर लूट लिए 2 लाख – आखिर किससे थी दुश्मनी?

झांसी (उत्तर प्रदेश), 8 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सोमवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक शख्स को उसकी पत्नी के सामने ही ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पास से 2 लाख रुपये भी लूट लिए। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

[Google Ads]

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज

जानकारी के मुताबिक, भोजला गांव के रहने वाले अरविंद यादव (40) अपनी पत्नी संगीता यादव के साथ बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उन्नाव-बालाजी रोड पर पहुंची, हथियारों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

हमलावरों ने बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही अरविंद बाइक से गिर पड़े। इस दौरान उनकी पत्नी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन हमलावरों ने न केवल पैसे लूट लिए बल्कि उनके साथ मारपीट भी की

[Google Ads]

अस्पताल ले जाते समय मौत

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अरविंद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बी वी जीटीएस मूर्ति मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

एसएसपी ने बताया कि अरविंद को दो गोलियां लगी थीं। प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश और लूट दोनों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

[Google Ads]

2019 से चली आ रही दुश्मनी

पुलिस जांच में सामने आया कि भोजला गांव के ही कुछ लोगों से अरविंद यादव का 2019 से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को वारदात की बड़ी वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़िए...  मुंह में ज्वलनशील पदार्थ डालकर प्रेमिका की हत्या, मैसूर में सनसनी

एसएसपी ने बताया कि इस हमले में रिंकू यादव और एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पत्नी की दर्दनाक गवाही

अरविंद की पत्नी संगीता ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उनके पति पर गोलियां चलाईं। इसके बाद बैंक से निकाले गए दो लाख रुपये लूट लिए और उन्हें भी पीटा।

[Google Ads]

इलाके में खौफ, गिरफ्तारी का इंतजार

वारदात के बाद से पूरे गांव में तनाव और खौफ का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस सनसनीखेज कांड ने एक बार फिर यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading