जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

निक्की मर्डर केस: ‘मुझे पछतावा नहीं’, दहेज के लिए पत्नी को जलाने वाले आरोपी विपिन का बयान

ग्रेटर नोएडा, 24 अगस्त 2025।
दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में नए खुलासे सामने आए हैं। आरोपी पति विपिन भाटी ने पुलिस हिरासत में चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उसे इस घटना का कोई पछतावा नहीं है। विपिन का कहना है कि उसने निक्की को नहीं मारा, बल्कि उसने खुद आत्महत्या की।

दरअसल, 23 अगस्त को पुलिस ने आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया था। मेडिकल के दौरान भागने और हथियार छीनने की कोशिश में पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। गिरफ्तारी से पहले उसने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट डालकर यह साबित करने की कोशिश की थी कि निक्की ने खुदकुशी की थी।

बच्चे और बहन के सामने जलाई गई निक्की

पीड़िता की बहन कंचन ने बताया कि विपिन और उसके परिवार वाले लगातार दहेज की मांग करते थे। उन्होंने निक्की की हत्या 36 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर की। आरोप है कि निक्की को उसके छह साल के बेटे के सामने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। बच्चे ने भी पुलिस को बताया कि “पापा ने मम्मी पर कुछ डाला और लाइटर से आग लगा दी।”

कंचन ने यह भी कहा कि उसकी खुद की शादी भी इसी परिवार में हुई थी और उसे भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। निक्की की मां ने बताया कि शादी में उन्होंने कार, बाइक और सोना दिया था, लेकिन विपिन और उसका परिवार इससे भी अधिक मांग करते रहे।

परिजनों की मांग: फांसी या एनकाउंटर

निक्की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को प्रताड़ना से बचाने के लिए एक बार घर ले आए थे, लेकिन सामाजिक दबाव में वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा, “विपिन इंसान नहीं, राक्षस है। उसकी छाती में गोली मारनी चाहिए।”

यह भी पढ़िए...  मेजर ध्यानचंद: हॉकी का जादूगर, जिसने भारत को खेलों की दुनिया में बनाया स्वर्णिम साम्राज्य

फिलहाल आरोपी विपिन अस्पताल में भर्ती है, जबकि उसके पिता सत्यवीर भाटी और भाई रोहित भाटी फरार बताए जा रहे हैं। एफआईआर में उसकी मां दया का भी नाम शामिल है।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading