पुतिन की भाषा बोल रहे ट्रंप! शांति वार्ता के लिए जेलेंस्की पहुंचे वॉशिंगटन
वॉशिंगटन/कीव:
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी। इस दौरान यूरोपीय नेताओं—ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब भी मौजूद रहेंगे।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम सब चाहते हैं कि यह युद्ध भरोसेमंद तरीके से और हमेशा के लिए खत्म हो। यूक्रेन अपनी जमीन और आजादी के लिए लड़ रहा है और हमें यकीन है कि हम अपने देश की रक्षा करेंगे।”
जेलेंस्की ने क्रीमिया और डोनबास के पुराने समझौते का हवाला देते हुए कहा कि उस समय यूक्रेन को मजबूरी में हिस्से छोड़ने पड़े थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी सैनिकों को डोनेट्स्क और सूमी इलाकों में सफलता मिली है।
इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी साफ किया कि “रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा, जिसकी शुरुआत उसने की थी। अमेरिका और यूरोपीय मित्रों की संयुक्त शक्ति रूस को शांति की ओर ले जाएगी।”
गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद शांति समझौते का सुझाव भी दिया था। अब इस बहुपक्षीय बैठक से युद्ध समाप्ति की दिशा में ठोस कदम उठने की उम्मीद जताई जा रही है।
Related posts:
शहबाज-मुनीर के SCO समिट से लौटते ही चीन का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान संग बनाएगी सुरक्षा की नई रणनीति
लॉस एंजिल्स में सिख युवक गुरप्रीत सिंह की पुलिस गोलीबारी में मौत, 'गतका' प्रदर्शन को हथियारबंद हमले ...
इन सेक्टर पर भारी पड़ेगा ट्रंप का 50 पर्सेंट टैरिफ, कहां-कहां नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा?
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






