अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

बतौली महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर हुआ सांस्कृतिक उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

समाचार:
अंबिकापुर, 22 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय बतौली में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और राजकीय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार कृष्ण कुमार कंवर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्धशाली राज्य है जो प्राकृतिक संसाधनों और गौरवशाली परंपराओं से भरपूर है। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद्र मेषपाल ने युवाओं को शिक्षा के साथ नशामुक्त जीवन की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला और संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया। सुआ, कर्मा, ददरिया और जनऊला जैसे लोकनृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ संस्कृति के विविध रंग प्रस्तुत किए, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में उनकी रचनात्मकता झलकती नजर आई।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. तारा सिंह मरावी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध जनजीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने किया।

अंत में आभार प्रदर्शन प्राध्यापिका सुश्री मधुलिका तिग्गा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थी, हिंदी साहित्य विकास परिषद, एनएसएस स्वयंसेवक और स्वीप कैंपस एंबेसडर भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़िए...  पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय में संविदा पदों पर भर्ती, 18 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading